{"_id":"699acb8a04f5ba8c2d04f6b2","slug":"video-five-accused-arrested-in-case-of-firing-on-youth-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मुंडन करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है।
शहर के वॉर्ड-3 निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 16 फरवरी शाम को वह अपने दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूदीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे। वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए। उन्होंने आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया।
फायरिंग वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती उसको शराब पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसको लातों से पीटा। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।