Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : In Jind, Amar Ujala organized the Aparajita program in association with the Women's Cell at CRSU
{"_id":"67c84d5764aa02b9da038553","slug":"video-in-jind-amar-ujala-organized-the-aparajita-program-in-association-with-the-womens-cell-at-crsu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में अमर उजाला ने सीआरएसयू में महिला प्रकोष्ट के साथ मिलकर किया अपराजिता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में अमर उजाला ने सीआरएसयू में महिला प्रकोष्ट के साथ मिलकर किया अपराजिता कार्यक्रम
अमर उजाला ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के साथ मिलकर अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन रजिस्ट्रार लवलीन मोहन की अध्यक्षता में किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने शिरक्त की। कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. निशा देउपा ने किया। इसमें महिला व छात्राओं को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए जागरूक किया। इस तरह के कार्यक्रम करने पर अमर उजाला का भी आभार जताया।
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने सीआरएसयू में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को कहा कि वह किसी भी शिक्षण संस्थान में जाती हैं तो उनका व परिवार का लक्ष्य पढ़ाई होता है। अगर वह लक्ष्य पर काम करें तो उनकी कामयाबी को कोई नहीं रोक सकता। हमें पढ़ाई के माध्यम से प्रशासनिक, राजनीतिक समेत सभी बड़े पदों को पाने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। इन पदों को प्राप्त करने के लिए हमें दिन रात एक करनी होगी। कोई भी खिलाड़ी हो उसका लक्ष्य होता है। लक्ष्य की शुरूआत से प्राप्त करने के मध्य जो भी बाधाएं आती हैं। उनसे कभी न घबराएं। हमें अपनी बाधाओं के लिए ही चुनौती बनना है, ताकि बाधा उनसे दूर भागे।
आज महिला वर्ग, डीसी, एसपी, सीएम, मंत्री व राष्ट्रपति तक आपके सामने हैं। यह लक्ष्य का ही परिणाम है। कॉलेज व विश्वविद्यालयों में सर्वोत्तम पदों पर आज महिला है। यह महिलाओं के लक्ष्य निर्धारण का ही परिणाम है। सीआरएसयू की रजिस्ट्रार लवलीन मोहन ने भी महिलाओं को हर वर्ग में आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से हर चुनौती से निपटने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आज छात्राओं का सबसे बेहतर परिणाम है। इसको बरकरार रखने की जरूरत है, ताकि भविष्य में सभी उच्च पदों पर महिलाएं ही नजर आए। इस अवसर पर डॉ. रितू, डॉ. अलका, डॉ. भावना, डॉ. सुनीति व सीमा मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।