Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: INLD sounds the bugle to strengthen its organization for the assembly elections
{"_id":"6ad4c5733e0c1fb9c607baf2","slug":"video-jind-inld-sounds-the-bugle-to-strengthen-its-organization-for-the-assembly-elections-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने का बिगुल फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने का बिगुल फूंका
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। रविवार को गोहाना रोड स्थित राजमहल में हुई पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फरवरी में कुरुक्षेत्र में महिला सम्मेलन आयोजित करने और नए पदाधिकारियों के शामिल होने के बाद सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने नूंह रैली की सफलता के लिए पदाधिकारियों का आभार जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनने का दावा किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने की, जबकि राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अभय चौटाला ने पदाधिकारियों से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में फरवरी में कुरुक्षेत्र में महिला सम्मेलन करने और सदस्यता अभियान के जरिये संगठन का विस्तार करने पर सहमति बनी। चौटाला ने 27 सितंबर को नूंह में हुई रैली में उमड़ी भीड़ को पार्टी के प्रति जनता के समर्थन का संकेत बताया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक अर्जुन चौटाला, आदित्य चौटाला, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक शेरसिंह बड़शामी, संपत सिंह, प्रदीप गिल, सुदेश कंडेला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप, जिला प्रधान विजेंद्र रेढू मौजूद रहे।
बाक्स
चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसान धान की खरीद नहीं होने से परेशान हैं और उन्हें कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश में नशे और अपराध की बढ़ती समस्या तथा भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रभावी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही और उसकी राजनीति भाजपा को फायदा पहुंचा रही है। ये आरोप उन्होंने बैठक में अपने संबोधन के दौरान लगाए।
बाक्स
चौटाला ने आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने जेजेपी पर भी निशाना साधा और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया में पक्षपात करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
फोटो कैप्शन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।