Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: The 8th Navras National Theatre Festival will be themed around peace; three plays will address social issues.
{"_id":"6ae8b0433b087d4b750da8a1","slug":"video-jind-the-8th-navras-national-theatre-festival-will-be-themed-around-peace-three-plays-will-address-social-issues-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शांति की थीम पर होगा आठवां नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव, तीन नाटकों से उठेंगे सामाजिक मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शांति की थीम पर होगा आठवां नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव, तीन नाटकों से उठेंगे सामाजिक मुद्दे
जींद। शहर में बुधवार से आठवें नवरस राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आगाज होगा। एक्टिव थिएटर एंड वेलफेयर सोसायटी और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त की ओर से दीवान बाल कृष्ण रंगशाला में तीन से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के नाट्य दल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीनों दिन शाम सात बजे नाटकों का मंचन होगा। खास बात यह है कि शहरवासियों के लिए उत्सव में प्रवेश निशुल्क रहेगा। सोसायटी के संरक्षक डॉ. सुरेश जैन ने शहर के निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार नाट्य उत्सव की मुख्य थीम पीस यानी शांति रखी गई है। उत्सव के दौरान तीन नाटक मंचित किए जाएंगे। इनमें घर का न घाट का, दरोगा जी चोरी हो गई और छोड़ो कल की बातें शामिल हैं। इन नाटकों का निर्देशन प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक जेपी सिंह और विकास शर्मा तथा रंगकर्मी रमेश मूर्ति ने किया है। सोसायटी के सचिव एवं रंगकर्मी रमेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का उद्देश्य रंगमंच को बढ़ावा देना और इसे नई दिशा देना है। यह आयोजन युवा रंगकर्मियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। रंगमंच जीवन जीने की कला है और लोगों को संवेदनशील बनाता है। नाटकों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार करने के साथ आमजन की समस्याओं को भी सामने लाया जा सकता है। रंगकर्मी प्रवीण दुग्गल ने कहा कि यह नाट्य उत्सव शहरवासियों और कला प्रेमियों के लिए संस्था की ओर से एक उपहार है। इसमें लोग एक साथ बैठकर भाईचारे के साथ नाटकों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि रंगमंच का उद्देश्य समाज की समस्याओं को उठाकर प्रशासन तक पहुंचाना भी है। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी रंगमंच से जोड़ा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।