Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
On his birthday, Dr. Krishan Lal Middha distributed assistance cheques worth ₹1.11 crore to 74 beneficiaries.
{"_id":"6a8588d259796024e502a169","slug":"video-on-his-birthday-dr-krishan-lal-middha-distributed-assistance-cheques-worth-rs111-crore-to-74-beneficiaries-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने 74 लाभार्थियों को बांटे 1.11 करोड़ के सहायता राशि चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने 74 लाभार्थियों को बांटे 1.11 करोड़ के सहायता राशि चेक
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना मानवता की सच्ची सेवा है। डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 74 जरूरतमंदों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को अपनी स्वैच्छिक ग्रांट से एक करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि जींद में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिला अब नौ राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। रानी तालाब पर सावन के प्रत्येक सोमवार को होने वाली महाआरती की गूंज प्रदेशभर में पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस आयोजन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार को भी रानी तालाब पर भव्य महाआरती होगी। इसमें कलाकार भगवान शिव का गुणगान करेंगे और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद में करोड़ों रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके शुरू होने से जींद समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जिला नगर आयुक्त अनिल दून, पार्षद काला, मनोनीत पार्षद राममेहर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।