{"_id":"6acf2fb6637ebcc1ba095589","slug":"video-police-raid-in-jinds-vikas-nagar-5520-grams-of-smack-seized-from-two-women-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में विकास नगर में पुलिस की दबिश, दो महिलाओं से 55.20 ग्राम स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में विकास नगर में पुलिस की दबिश, दो महिलाओं से 55.20 ग्राम स्मैक बरामद
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने विकास नगर में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को कथित तौर पर स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से कुल 55.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों की पहचान नीलम निवासी सीवन, जिला कैथल, हाल निवासी विकास नगर जींद और मूर्ति निवासी सिसाय, हांसी के रूप में हुई है।
पुलिस चौकी रोहतक रोड के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार मंगलवार रात अपनी टीम के साथ गश्त और जांच के दौरान विकास नगर में रेलवे पुल के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं नशीले पदार्थ बेचने का काम करती हैं और अपने किराये के मकान में बैठी है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और बताए गए हुलिये के अनुसार दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर नीलम के पास से 35.50 ग्राम और मूर्ति के पास से 19.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने कुल 55.20 ग्राम स्मैक को सील कर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।