Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
The Jind District Bar Association protested against the lathi-charge that took place in Delhi.
{"_id":"6a621401eda9668f610628f8","slug":"video-the-jind-district-bar-association-protested-against-the-lathi-charge-that-took-place-in-delhi-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद जिला बार एसोसिएशन ने दिल्ली में हुई लाठीचार्ज का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद जिला बार एसोसिएशन ने दिल्ली में हुई लाठीचार्ज का किया विरोध
अधिवक्ता बोले, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना निंदनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने वीरवार को कार्य स्थगित कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।
बार एसोसिएशन के सदस्य विकास लोहान, अरविंद लाठर, अजय वशिष्ठ, शमशेर नेहरा, हरिमोहन भारद्वाज, काजल, दिनेश भाटी कि देश के युवाओं को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में उन पर लाठीचार्ज करना और बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और संवैधानिक तरीकों से समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता होती है तो प्रशासन को संयम और संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, उससे पूरे देश में रोष है। इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता हमेशा संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।