{"_id":"67b2c296252c8ff43b00fd57","slug":"video-despite-spending-40-lakhs-sushil-of-kaithal-returned-home-empty-handed-from-usa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 40 लाख खर्च करने के बावजूद कैथल का सुशील खाली हाथ लाैटा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 40 लाख खर्च करने के बावजूद कैथल का सुशील खाली हाथ लाैटा घर
कैथल के मटौर के 18 वर्षीय सुशील की अमेरिका से घर वापसी हुई है। छह माह पहले ही किसान परिवार का बेटा सुशील रोजगार के लिए विदेश गया था। इसके लिए परिवार ने अपनी सारी डेढ़ एकड़ खेती भूमि बेची थी। 40 से 50 लाख रुपये खर्च करने पर भी अब युवा को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। इससे घर में मायूसी है।
सुशील के चाचा कृष्ण ने बताया कि उनका भतीजा कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। कुशल प्रदर्शन करते हुए युवा ने खेल मेडलों से प्रदेश की झोली भरते हुए देश में इलाके का नाम रोशन किया। रोजगार न होने के कारण पिता अजमेर सिंह व माता सुदेश रानी ने बेटे को विदेश भेजने का मन बनाया। उन्हें आस थी कि छोटा बेटा विदेश में काम करेगा और बड़ा बेटा घर में बड़े-बुजुर्गों का सहारा होगा। जैसे ही सुशील को अमेरिका से घर वापिस भेजा गया, सारे सपने बिखर गए। किसान परिवार को बेबसी ने ऐसा घेरा कि वे न तो हंस पा रहे हैं और खुलकर दर्द बयान हो रहा।
खेड़ी लांबा गांव में भी हो रही युवा की वापसी
खेड़ी लांबा गांव में भी 36 वर्षीय रमेश की अमेरिका से घर वापसी से परिवार को झटका लगा है। युवा काफी समय से पहले किसी अन्य देश में रहते हुए रोजी कमा रहा था। बाद उसने अमेरिका की राह पकड़ी। उसे नहीं मालूम था कि अमेरिका से उसे इस तरह विवश होकर आना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।