{"_id":"6751ad9a1b5d53b1ba056466","slug":"video-makhayamatara-uugdhanathasata-ka-tama-na-kaya-oucaka-narakashhanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने किया औचक निरीक्षण
पद्मा सिटी मॉल के पास स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने औचक निरीक्षण कर पेंशन प्रणाली सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार के नेतृत्व में गुप्तचर विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के निरीक्षण के दौरा मौके पर ही कार्यालय के सभी अधिकारी मिले। इस दौरान टीम के सदस्यों ने हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। इसमें भी सबकुछ सही पाया गया।
टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में योजनाओं को लेकर कुछ शिकायतें मिली थी। इस शिकायतों के बाद ही सरकार के आदेशोंं के तहत कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सब कुछ सही मिला है। बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और एक अन्य कर्मचारी चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठक में गए हुए थे। जबकि एक अन्य कर्मचारी अवकाश पर था। इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी मौके पर मिले। बताया कि योजनाओं को लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ को लेकर जानकारी ली गई थी। इस दौरान सभी बिंदुओ पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।