{"_id":"67514a2c532dad75f204aa27","slug":"video-tana-thasata-ka-masata-oura-fara-aisa-hathasakara-ma-fasa-gaii-lsha-thakhakara-kapa-gae-lga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तीन दोस्तों की मस्ती और फिर ऐसा हादसा...कार में फंस गईं लाशें, देखकर कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तीन दोस्तों की मस्ती और फिर ऐसा हादसा...कार में फंस गईं लाशें, देखकर कांप गए लोग
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार ट्रक से टकरा गई। इसके कारण उसमें सवार 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इन लोगों ने गाड़ी में स्टंटबाजी की रील बनाकर फेसबुक पर डाली थी।
नगला समन निवासी आशीष कुमार ने बताया कि भाई अनूप कुमार (28) मंगलवार की देर रात अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला गलुआ जा रहा था। रात करीब 11 बजे कार जैसे ही आगरा रोड पर कोतवाली देहात के गांव गदनपुर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार भाई समेत नगला गलुआ निवासी विजय उर्फ करू और निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली निवासी इकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।