Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
80 players appeared for badminton trials for the 'Khel Mahakumbh'; selection will be based on performance.
{"_id":"6adb7726304c2a5b680e8112","slug":"video-80-players-appeared-for-badminton-trials-for-the-khel-mahakumbh-selection-will-be-based-on-performance-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ के लिए बैडमिंटन में 80 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ के लिए बैडमिंटन में 80 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन
करनाल। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल के ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में किया गया। ट्रायल देने के लिए करीब 80 खिलाड़ियों ने अपने दम दिखाया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से ट्रायल्स संपन्न कराए जा रहे है। प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बैडमिंटन खेल का ट्रायल किसी कारण से नहीं हो पाया था, लेकिन अब ट्रायल का आयोजन हो गया है। उन्होंने आयोजन की सफलता और खिलाड़ियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा खेल महाकुंभ प्रदेश के युवाओं के लिए अपनी खेल क्षमता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोहा मनवाने का पहला और बेहद मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य हर एक योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।