Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
E-Aushadhi Portal Training Program Organized in Karnal; AYUSH Drug Manufacturers Briefed on the Digital System
{"_id":"6a1a872a7862bf5b470be8dd","slug":"video-e-aushadhi-portal-training-program-organized-in-karnal-ayush-drug-manufacturers-briefed-on-the-digital-system-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में ई-औषधि पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आयुष दवा निर्माताओं को दी गई डिजिटल प्रणाली की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में ई-औषधि पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आयुष दवा निर्माताओं को दी गई डिजिटल प्रणाली की जानकारी
हरियाणा में आयुष क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ई-औषधि पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को आईटीआई चौक स्थित एक निजी हॉल में किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं, लाइसेंस धारकों तथा संबंधित अधिकारियों ने भाग लेकर पोर्टल की कार्यप्रणाली और ऑनलाइन लाइसेंसिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेदिक ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, हरियाणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक आयुष शैलेन्द्र वर्मा आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. दिलीप मिश्रा, लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आयुष) हरियाणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. मुहम्मद खालिद, लाइसेंसिंग अथॉरिटी (यूनानी), दिल्ली द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ई-औषधि पोर्टल के माध्यम से दवा निर्माण लाइसेंस, नवीनीकरण, दस्तावेज अपलोड, आवेदन प्रक्रिया और ऑनलाइन मॉनिटरिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि यह पोर्टल आयुष दवा उद्योग में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल प्रणाली के उपयोग से होने वाले लाभों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी और उद्योगों को विभिन्न अनुमतियों एवं लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी अनूप भारद्वाज (अध्यक्ष), डॉ. सुमेर भूषण (अंतरिम सचिव) तथा भारत गुप्ता (कोषाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में आयुष दवा निर्माता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग से जुड़े लोगों को नई डिजिटल व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना रहा, ताकि आयुष क्षेत्र में आधुनिक और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।