{"_id":"6a60e3ca0a52e4b4890e74dc","slug":"video-ggsss-prem-nagar-team-secured-the-first-position-in-under-19-basketball-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर की टीम रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन लड़कियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो हजार से 25 साै तक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें अंडर 19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर की टीम प्रथम और डीपीएस की टीम द्वितीय रही। ऐसे ही अंडर 14 बास्केटबॉल में एसटीसी स्कूल की टीम प्रथम और डीपीएस की टीम द्वितीय रही और अंडर 17 बास्केटबॉल में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम और जीएमएसएसएस की टीम द्वितीय रही। एईओ सुलेंद्र ने बताया कि बुधवार को आयोजित हुए महिलाओं के मुकाबलों काफी रोमांचक थे। पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में महिला खिलाड़ियों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होने बताया कि वीरवार को महिलाओं के अंतिम मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा और 28 जुलाई से 31 जुलाई तक जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।