{"_id":"67e15d0fddddf26c83046381","slug":"video-karanal-ma-avathha-kalna-para-cal-datapa-ka-pal-paja-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा
करनाल जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि करनाल शहरी क्षेत्र में गिरड़े पीर के पीछे लगभग 3 एकड़ में शर्मा राइस मिल में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आठ मकान, 2 निर्माणाधीन मकान, सभी पक्की सडक़ों, चार डीपीसी, सीवर नेटवर्क व बिजली के खंभों को ध्वस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त चार मकानों को सील भी किया गया है।
कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम मौके पर उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा ढहा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त थाना सदर करनाल की पुलिस फोर्स व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, करनाल के नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।