{"_id":"67f3a11585950d147307ef39","slug":"video-karanal-ma-ecaesavapa-karamaya-ka-paratharashana-maga-para-hana-taka-haugdhatal-jara-rahaga-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में एचएसवीपी कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में एचएसवीपी कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कर्मचारी यूनियन के सभी कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ-ईएसआई की गड़बड़ी के खिलाफ सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में बाहर प्रदर्शन किया। इनके सहयोग में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने बताया कि ठेकेदार कुणाल मदान के अधीन काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। जिसको लेकर अधिकारियों को कई बार इस बारे में बताया गया और शुक्रवार को राज्य अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की। अधिकारियों ने एक रिपोर्ट बना कर पंचकुला के कार्यालय में भेजी है। साथ ही अधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके दो महीने का वेतन देना का पूरा आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक इपीएफ व ईएसआई की गड़बड़ी का मामला नहीं हल होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी, क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे है जिनके ईएसआई बना ही नहीं और जिसका बना हुआ है उनका उपयोग में नहीं है। साथ में सभी कर्मचारियों को ईपीएफ कटता जरुर है, लेकिन जब पैसे निकलवाने जाते है। तो पूरे पैसे नहीं निकलते और इस मामले को लेकर पिछले एक साल से अधिकारियों को बताया हुआ है। जिस पर अधिकारियों ने अब संज्ञान लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।