करनाल सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय में शाम करीब 6:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज संगठन के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करने के लिए करनाल पहुंचे हैं। 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले हिसार और फिर यमुनानगर पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस होता है, उसको किस तरह से मनाया जाए उसे पर भी चर्चा की जाएगी। मासूम शर्मा के गाने पर कहा कि मासूम शर्मा एक अच्छा कलाकार है, उनके गाने जो डिलीट हुए हैं शायद उसमें गन कल्चर को प्रमोट किया गया होगा, इस वजह से उन्हें यूट्यूब से हटाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।