{"_id":"68b448f3935ad78dc50d0faa","slug":"video-man-died-in-road-accident-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनराल: कल शाम उपायुक्त आवास के पास हुआ था सड़क हादसा, आज युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनराल: कल शाम उपायुक्त आवास के पास हुआ था सड़क हादसा, आज युवक की हुई मौत
करनाल के मॉल रोड पर शनिवार की शाम डीसी आवास के सामने हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने पहले ई-रिकशा को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद रिक्शा में सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान गांव बलड़ी निवासी 26 वर्षीय विजय कुमार (अविवाहित) के रूप में हुई है। विजय रिलायंस कंपनी में काम करता था। उसके मामा का लड़का भी उसी के साथ काम करता है। शनिवार की शाम को वह और उसके मामा का लड़का ई-रिकशा में सामान लोड करके जा रहे थे। तभी मॉल रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी ई-रिकशा को टक्कर मार दी।
परिजनों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, उसका तो इंश्योरेंस तक नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी कार चालक अभी फरार है। इस कार चालक ने हादसे के बाद सड़क पर गिरे विजय को कुचला था। परिजन दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।