बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   'Officials threatened me, now I am committing suicide' — Government teacher goes missing after sending suicide note.

'अफसरों ने धमकाया, अब आत्महत्या कर रहा हूं'—सुसाइड नोट भेजकर सरकारी शिक्षक लापता

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:20 PM IST
'Officials threatened me, now I am committing suicide' — Government teacher goes missing after sending suicide note.
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान के बीच जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एसआईआर ड्यूटी में तैनात एक सरकारी शिक्षक शुक्रवार दोपहर को रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। इससे ठीक पहले उसने अपने साथी शिक्षक को एक सुसाइड नोट भेजा, जिसमें घरौंडा एसडीएम, तहसीलदार और एक सुपरवाइजर पर मानसिक उत्पीड़न, धमकाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा कि वह इस उम्र में मानसिक दबाव नहीं झेल पा रहा और आत्महत्या कर रहा है। इसके जिम्मेदार एसडीएम, तहसीलदार और सुपरवाइजर हैं। शिक्षक के लापता होने के बाद उनके घर के पास उनकी कार, उसमें से दो मोबाइल मिलने और नोट के सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षक की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी तक खंगालने में जुटी है। बता दें कि लापता शिक्षक प्रदीप कुमार सेक्टर नौ में रहते हैं। वे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड में हिंदी के प्रवक्ता हैं। उनकी ड्यूटी गांव कोहंड के बूथ नंबर-221 पर बीएलओ के रूप में लगी हुई थी। पिछले कई दिनों से वे एसआईआर अभियान में भी कार्यरत थे। मेरी कोई बात नहीं सुनी, सिर्फ धमकियां मिलीं : शिक्षक प्रदीप कुमार ने लापता होने से पहले अपने एक साथी शिक्षक को व्हाट्सएप पर एक नोट भेजा। इस नोट की स्वतंत्र पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है लेकिन इसमें लिखे आरोप बेहद गंभीर हैं। नोट के अनुसार, कल्पना चावला ऑडिटोरियम में हुई बैठक के बाद उन्हें घरौंडा के एसडीएम, तहसीलदार और सुपरवाइजर ने बुलाया। शिक्षक का आरोप है कि उनकी किसी समस्या को सुनने के बजाय उन्हें चारों तरफ से घेरकर धमकाया गया। नोट में लिखा गया है कि एसडीएम ने कहा कि वह उन्हें चार्जशीट कर देंगे...उन्हें नौकरी करनी सिखा देंगे... सारी जिंदगी वह स्पष्टीकरण देता घूमेगा... इतनी आसानी से नहीं बचेगा। शिक्षक ने लिखा कि वह 55 वर्ष की आयु में इस प्रकार का मानसिक दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं हैं। पूरी रात तनाव में बीती और अब वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हैं। उन्होंने अपने इस कदम के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। घर के बाहर मिली कार, दो मोबाइल बरामद : परिजनों के अनुसार शुक्रवार को प्रदीप कुमार घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनकी कार सेक्टर-9 स्थित उनके घर के नजदीक कॉन्वेंट स्कूल के पास खड़ी मिली। कार के भीतर से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, लेकिन शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार प्रदीप कुमार नियमित रूप से दयाल सिंह कॉलोनी स्थित भृगु एवं कपाली दरबार में माथा टेकने जाते थे। शुक्रवार को भी वह वहीं जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, हर पहलू की जांच : घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिक्षक की तलाश प्राथमिकता है। उनके मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। साथ ही उनके द्वारा भेजे गए नोट और उसमें लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। अभी तक परिवार की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: यूपीटीईटी देकर निकले शिक्षकों की नाराजगी, बोले- पढ़ाने और परीक्षा का पैटर्न अलग

03 Jul 2026

Video: आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 किसानों को सम्मानित किया

03 Jul 2026

Video: सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, सिविल अस्पताल में भर्ती

03 Jul 2026

Shimla: सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने की मांग, अतुल शर्मा बोले- लापरवाही से बागवानों को होगा भारी नुकसान

03 Jul 2026

कानपुर: परमट मंदिर मार्ग पर भरा घुटनों तक पानी, नाला सफाई के दावों पर उठे सवाल

03 Jul 2026
विज्ञापन

Video: प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले

03 Jul 2026

Video: लखनऊ में आम महोत्सव-2026 का आगाज, 800 से अधिक किस्मों के आम आकर्षण का केंद्र

03 Jul 2026
विज्ञापन

Video: अमीरुद्दौला इस्लामिया कॉलेज यूपीटीईटी परीक्षा देकर बाहर आते छात्र

03 Jul 2026

राम मंदिर दान प्रकरण: आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी की तैयारी

03 Jul 2026

कानपुर: मकराबर्टगंज में भार्गव ट्रस्ट के पास गिरी दीवार, मलबे में दबकर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

03 Jul 2026

Jagan Gurjar Murder: पहले CCTV धुंधला, फिर जगन की हत्या! जांच में चौंकाने वाले खुलासे

03 Jul 2026

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के घर बैठक में पहुंचे कई बड़े नेता

Video: पुणे में सोलन के शहजाद वालिया का जलवा, ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड

03 Jul 2026

Solan: कुमारहट्टी में एंटी चिट्टा महारैली, नशा मुक्त प्रदेश का लिया संकल्प

03 Jul 2026

केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान: पाकिस्तान में गुरुद्वारा विध्वंस, भूमि नीति और कांग्रेस पर भाजपा का हमला

GPM Accident: गौरेला में ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Baltal: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा का शुभारंभ

औरैया: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, मानकों की अनदेखी पर दो बसें सीज, 13 का चालान

03 Jul 2026

Lahaul-Spiti: जाहलमा नाला बना किसानों की परेशानी, मटर की खेप पीठ पर ढोकर पहुंचा रहे व्यापारी

03 Jul 2026

Video: संपूर्ण समाधान दिवस में महापौर ने सुनीं जन समस्याएं, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

03 Jul 2026

Video: उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026 में आम की दुर्लभ प्रजातियां बनीं आकर्षण का केंद्र

03 Jul 2026

भू-माफियाओं पर लाखों की जमीन धोखाधड़ी का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

03 Jul 2026

भिवानी में लगातार दूसरे दिन ढिगावा में इफको केंद्र के बाहर खाद के लिए जुटी भीड़

03 Jul 2026

Chhatarpur: बारिश के बीच पेड़ के नीचे छिपे थे दो सगे भाई, तभी गिर गई आकाशीय बिजली; दोनों की मौके पर मौत

03 Jul 2026

Video: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, शिकायतों के निस्तारण की उम्मीद

03 Jul 2026

गुरुहरसहाए में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज

Meerut: मेरठ में 29 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू हुई यूपीटीईटी परीक्षा, कनोहर लाल कॉलेज पहुंचे परीक्षार्थी

03 Jul 2026

Jabalpur News: उफनते नाले में डूबी बोलेरो, तीन लोगों ने कांच तोड़कर बचाई अपनी जान, चालक नहीं बच सका

03 Jul 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्तर प्रदेश महोत्सव-2026' का आगाज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

03 Jul 2026

Video: बलरामपुर में छह केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू, 2375 परीक्षार्थी हुए शामिल

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed