{"_id":"69d1ff13c47825e0a70acec2","slug":"video-woman-dies-during-treatment-at-vikram-hospital-in-karnal-relatives-create-ruckus-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में विक्र अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में विक्र अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
शहर के विक्र अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इलाज के गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए परिजनों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पति सुनील कुमार ने बताया कि वह 26 मार्च को अपनी पत्नी मोहिनी देवी को सिर में दर्द की शिकायत के चलते विक्र अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला के दिमाग में कीड़े हैं और उसी आधार पर इलाज शुरू कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें सही स्थिति से अवगत नहीं कराया गया और लगातार दवाइयां दी जाती रहीं। इस बीच जब उन्होंने महिला की रिपोर्ट किसी अन्य डॉक्टर को दिखाई तो उसने दिमाग में कीड़े होने की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मरीज को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की लेकिन आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने रेफर नहीं किया।
सुनील कुमार के अनुसार, रविवार सुबह इलाज के दौरान मोहिनी देवी की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बीमारी बताकर गलत दवाइयां दी गईं जिसके चलते मोहिनी की जान चली गई।
इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका अपने पीछे तीन साल की एक बच्ची और मात्र दो महीने की दूसरी बच्ची को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों के सिर से साया उठ गया है जिससे परिजनों का दुख और आक्रोश और भी बढ़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से संबंधित दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।