Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : association took important decision in meeting in Kurukshetra, shops remained closed on fourth day as well
{"_id":"67f771a7c2111a31e30070b3","slug":"video-association-took-important-decision-in-meeting-in-kurukshetra-shops-remained-closed-on-fourth-day-as-well-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में एसोसिएशन ने बैठक कर लिया अहम फैसला, चौथे दिन भी बंद रखी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में एसोसिएशन ने बैठक कर लिया अहम फैसला, चौथे दिन भी बंद रखी दुकानें
नए विधेयक के विरोध में बीज व कीटनाशक विक्रेताओं की हड़ताल चौथे दिन वीरवार को भी जारी रही, जिसके चलते जिले भर में दुकानें बंद रखी गई। वहीं हड़ताल मुख्यमंत्री से मुलाकात होने तक जारी रखी जाएगी। हड़ताल के दौरान कोई दुकानदार बीज व कीटनाशक बेचता पाया गया तो उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
खाद व कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन की एक अहम बैठक वीरवार को नई अनाजमंडी स्थित धर्मशाला में हुई, जिसमें यह ऐलान किया गया। बैठक में चर्चा की गई कि हड़ताल के बावजूद कईं दुकानदार बीज व कीटनाशक बेच रहे हैं, जिससे हड़ताल कमजोर पड़ सकती है। ऐसे दुकानदार की पहचान की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बैठक में यह भी चर्चा की गई कि नए विधेयक से उनके कारोबार पर बड़ा असर पड़ने वाला है। ऐसे में इसमें संशोधन बेहद जरूरी है। वहीं पदाधिकारियों ने दुकानदारों को हड़ताल सफल बनाने का आह्वान भी किया।
उधर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल को इस समस्या का समाधान करने के लिए बैठक किए जाने का भरोसा दिया हैं। तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। वहीं उन्होंने किसानों से भी अपील की कि कुछ दिनों के लिए वे दुकानदारों का सहयोग करें। दुकानदार भी किसानों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं।
उन्हें पूरा भरोसा है कि सरकार उनकी मांग को मानेगी। बैठक को एसोसिएशन जिला प्रधान प्रमोद मित्तल, राकेश कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने भी संबोधित किया और अब तक के रहे हालात पर विस्तार से चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।