Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : Maharashtra Dhangari Gaja folk dance at the International Gita Festival, which shows a glimpse of Lord Shankar's Tandava
{"_id":"6752ac9cffc83089da0015be","slug":"video-maharashtra-dhangari-gaja-folk-dance-at-the-international-gita-festival-which-shows-a-glimpse-of-lord-shankars-tandava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में महाराष्ट्र का धनगरी गाजा लोक नृत्य, जिसमें दिखाई देती है भगवान शंकर के तांडव की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में महाराष्ट्र का धनगरी गाजा लोक नृत्य, जिसमें दिखाई देती है भगवान शंकर के तांडव की झलक
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते धर्मनगरी स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से सराबोर हैं, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक भी दूर-दराज से हजारों की संख्या में हर रोज पहुंच रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र का पारंपरिक लोक नृत्य धनगरी गाजा अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं, जिसे देख पर्यटक दंग रह जाते हैं।
महाराष्ट्र के सांगली से पहुंचे कलाकार अपने हुनर के चलते इस नृत्य से समां बांध रहे हैं तो वहीं पीढि़यों से चले आ रहे इस लोक नृत्य को गीता महोत्सव के जरिए देश-दुनियां तक पहुंचा कर जीवंत कर रहे हैं।
भगवान शंकर के तांडव की तर्ज पर किया जाने वाला धनगरी गाजा, महाराष्ट्र का एक पारंपरिक लोक नृत्य माना जाता है। यह नृत्य, महाराष्ट्र के सोलापुर ज़िले के साथ-साथ कृष्णा नदी के किनारे पर बसे सांगली के चरवाहों, भैंस व भेड़-बकरी पालने वालों, और कंबल बुनकरों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य को धनगर समुदाय के लोग करते हैं, जिन्हें स्थानीय बोली में धनगर कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।