{"_id":"688261eb9f5c8aea8d024c83","slug":"video-pwd-team-collected-samples-to-check-the-road-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: निर्माणाधीन सड़क की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी टीम ने सैंपल किए एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: निर्माणाधीन सड़क की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी टीम ने सैंपल किए एकत्रित
गांव भोर सेयांदा से हमीरा फॉर्म तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भवन व सड़क निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अंबाला की टीम ने सड़क के विभिन्न स्थानों से सैंपल एकत्र किए हैं। इन सैंपलों को प्रयोगशाला में भेजकर गुणवत्ता की जांच की जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग के उपमंडल अधिकारी (एडीओ) सुरेंद्र पाल ने बताया कि यह जांच विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों का मूल्यांकन करना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सैंपल लेने की यह प्रक्रिया निर्माण कार्य की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। एकत्र किए गए सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है, जहां सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण मानकों का परीक्षण होगा। एडीओ ने कहा कि यदि जांच में कोई कमी पाई जाती है, तो ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।