{"_id":"68820ff4778717ec7c091a77","slug":"video-video-ayodhyasavana-jhal-mal-ma-enaeca-27-para-chhata-vahana-ka-le-naha-lga-haga-yatayata-paratabthha-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya:सावन झूला मेला में एनएच 27 पर छोटे वाहनों के लिए नहीं लागू होगा यातायात प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya:सावन झूला मेला में एनएच 27 पर छोटे वाहनों के लिए नहीं लागू होगा यातायात प्रतिबंध
रामनगरी में 27 जुलाई से शुरू हो रहे सावन झूला मेला और सावन के तीसरे सोमवार पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब एनएच 27 हाईवे पर छोटे वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा। रूट डायवर्जन केवल भारी वाहनों के लिए होगा। छोटे वाहनों से आने वाले श्रद्धालु अब एक निश्चित पार्किंग में वहां को पार्क कर सकेंगे।
इसके बाद स्नान और दर्शन पूजन कर अपने गंतव्य को वापस लौट सकेंगे। इसके अलावा लखनऊ से गोरखपुर व बस्ती जाने वाले राहगीर भी छोटे वाहनों से जा सकेंगे। इनके लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा। भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लखनऊ से आने वाले वाहनों के लिए बाराबंकी से किया गया है। वहीं, प्रयागराज से आने वाले भारी वाहनों को सुल्तानपुर के कूड़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किया गया है।
गोरखपुर से आने वाले भारी वाहनों को बस्ती से डायवर्ट किया गया है। इन सभी जगह से अयोध्या आने वाले छोटे वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह ने बताया कि छोटे वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। वह अपने गंतव्य तक इस हाईवे से आ और जा सकेंगे। यदि वे अयोध्या आ रहे हैं तो एक निश्चित पार्किंग में अपने वाहन को पार्क कर सकेंगे। दरअसल अयोध्या का प्राचीन और प्रसिद्ध सावन झूला मेला 27 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर समाप्त होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।