Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Students and teachers stage a protest at Kurukshetra University over the assault on a professor; express outrage over the lack of action.
{"_id":"6ad1e688d3c78da42d0a6ed3","slug":"video-students-and-teachers-stage-a-protest-at-kurukshetra-university-over-the-assault-on-a-professor-express-outrage-over-the-lack-of-action-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के विरोध में छात्र-शिक्षकों का धरना, कार्रवाई न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के विरोध में छात्र-शिक्षकों का धरना, कार्रवाई न होने पर जताया रोष
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विधि विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में छात्र और शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में छात्र एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। इस विरोध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (कूटा) भी धरने में शामिल होने जा रही है।
छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में छात्रों ने एकत्र होकर अपना रोष जताया और कार्रवाई की मांग उठाई।
छात्रों और शिक्षकों की एकजुटता के चलते मामला अब विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कूटा के धरने में शामिल होने से आंदोलन को और व्यापक रूप मिलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।