Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Water level in Markanda in Kurukshetra decreased, administration and nearby people heaved a sigh of relief
{"_id":"689b309f5bc6e69bd0041dea","slug":"video-water-level-in-markanda-in-kurukshetra-decreased-administration-and-nearby-people-heaved-a-sigh-of-relief-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में मारकंडा में घटा जलस्तर, प्रशासन व आसपास के लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में मारकंडा में घटा जलस्तर, प्रशासन व आसपास के लोगों ने ली राहत की सांस
दो दिन पहले उफान पर आने के बाद अब मारकंडा नदी शांत हो गई है। इसमें मंगलवार को शाहाबाद में जलस्तर घटकर चार हजार क्यूसेक तक रहा तो रात को यह और भी कम होने की संभावना जताई गई। इससे प्रशासन के साथ-साथ आसपास के रहने वाले ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। इसके बावजूद प्रशासन बारिश के सीजन को देखकर अलर्ट मोड पर है।
बता दें कि मानसून शुरू होते ही एक जुलाई को मारकंडा उफान पर आ गई थी तो गांव नैसी के पास 15 फीट तटबंध टूट गया था। इससे गांव नैसी व आसपास के गांव तक भी पानी ने मार की थी। इसमें सैंकड़ों एकड़ फसल में नुकसान हुआ था। हालांकि प्रशासन ने बाद में यह तटबंध दुरूस्त कर दिया था लेकिन तीन दिन पहले शनिवार को ही पहाड़ों में हुई तेज बारिश के चलते मारकंडा फिर उफान पर आ गई थी। 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी बहने लगा था तो शाहाबाद के कठवा, गुमटी, पट्टी जामड़ा सहित आसपास के दर्जनाें गांवों की फसल में पानी जलभराव हो गया था। प्रशासन ने ठीकरी पहरा लगा दिया था लेकिन गत दिवस से पहाड़ों में बारिश न होने के चलते नदी में जलस्तर कम होने लगा था।
वहीं शाहाबाद गेज रीडर के मुताबिक मंगलवार को जलस्तर चार हजार क्यूसेक तक रह गया है और रात को यह और भी कम होने की संभावना है। वहीं गांव झांसा के किसान प्रदीप कुमार, राजेश कुमार का कहना था कि वे हर सीजन में मारकंडा की मार झेलते हैं। प्रशासन व सरकार स्थाई प्रबंध नहीं कर पा रहा है।
मारकंडा पर निगरानी जारी: एसडीएम
एसडीएम चिनार चहल का कहना है कि मारकंडा में जलस्तर कम होने लगा है और अभी कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन अलर्ट है और निगरानी भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।