{"_id":"6a5482bb814c5ab29c05de89","slug":"video-26-year-old-man-killed-after-being-hit-by-a-truck-in-mahendragarh-he-was-married-six-months-ago-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी
कनीना उपमंडल के गांव पाथेड़ा निवासी 26 वर्षीय हरिओम की सोमवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उन्हानी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने फॉरेस्ट क्षेत्र में उस समय हुआ, जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत था और उसकी ड्यूटी भोजावास में आयोजित एसडीएम के जनसमस्या समाधान शिविर में लगाई गई थी। वह सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए निकला था। जैसे ही वह उन्हानी एचपी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही कनीना फॉरेस्ट विभाग के सब इंस्पेक्टर तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।