Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Neeru Yadav, the 'Hockey-playing Sarpanch' and daughter of Narnaul, presented India's rural development model at the BRICS meeting.
{"_id":"6a536139436832741b0c9fb7","slug":"video-neeru-yadav-the-hockey-playing-sarpanch-and-daughter-of-narnaul-presented-indias-rural-development-model-at-the-brics-meeting-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल की बेटी हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव ने ब्रिक्स बैठक में रखा भारत का ग्रामीण विकास मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल की बेटी हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव ने ब्रिक्स बैठक में रखा भारत का ग्रामीण विकास मॉडल
नारनौल। नारनौल की बेटी और झुंझुनूं जिले के लांबी अहीर गांव की सरपंच नीरू यादव ने केरल के कोच्चि में आयोजित ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा यूएन वीमेन इंडिया द्वारा जमीनी महिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया था। इस मंच पर उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत के ग्रामीण नवाचार, महिला नेतृत्व और पंचायत आधारित विकास मॉडल को प्रस्तुत किया। यह उनकी यात्रा का नया अध्याय है, जो एक छोटे से गांव से शुरू होकर राष्ट्रीय टेलीविजन, संयुक्त राष्ट्र और अब ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच तक पहुंच चुका है।
वर्ष 2023 में नीरू यादव लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। वहां उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत की बालिका हॉकी टीम और ग्रामीण विकास की पहलों को देश के सामने रखा। वर्ष 2024 में भारत सरकार ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित 57वें जनसंख्या और विकास आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना था। ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 में उनकी भागीदारी दर्शाती है कि भारत के गांवों में विकसित स्थानीय नवाचार वैश्विक नीति निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
नीरू यादव ने अपने सरपंच कार्यकाल और आदित्री फाउंडेशन के माध्यम से कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। हॉकी वाली सरपंच पहल के तहत उन्होंने बालिकाओं की हॉकी टीम का गठन और प्रशिक्षण किया। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से लड़कियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। बर्तन बैंक पहल विवाह और सामाजिक आयोजनों में एकल उपयोग प्लास्टिक तथा थर्मोकोल के उपयोग को समाप्त करने के लिए शुरू की गई।
राजस्थान सरकार ने इसे वर्ष 2025-26 के बजट में पूरे राज्य में लागू करने की घोषणा की है। नारी दिशा कार्यक्रम महिलाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार से जोड़ता है। "मेरा पेड़, मेरा दोस्त" अभियान पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।