{"_id":"682eefcc360203af29000972","slug":"video-50-citizens-presented-their-complaints-in-the-samadhan-camp-in-mahendragarh-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर में 50 नागरिकों ने रखी अपनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर में 50 नागरिकों ने रखी अपनी शिकायतें
लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में 50 नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रखी। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एक दूसरे की शिकायतें करने की बजाय आपसी तालमेल व सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान करें तथा इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भिजवाएं। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए वे नागरिकों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा सीवर की भी नियमित अंतराल पर सफाई करवाए। समाधान शिविर में पेंशन, जन्म तिथि ठीक करवाने, भूमि रिकॉर्ड में शुद्घिकरण, परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय को कम करवाने, आधार कार्ड में दर्ज नाम को सही करवाने, अवैध कब्जे हटवाने, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों के अलावा नगर पालिका, विकास एवं पंचायत आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी सरकारी विभागों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को पेयजल उपलब्ध रहे। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यालय में आमजन का अधिक आना-जाना रहता है उन कार्यालयों में ओआरएस के पैकेट रखवाए जाएं । आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा इसलिए इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली सभी प्रकार की रिहर्सल में अधिकारी व कर्मचारी जरूर भाग लेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ अशोक, डीएसपी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार निशा, बीईओ अलका, जिला रोजगाार अधिकारी रणजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष, जिला बागवानी अधिकारी प्रेम कुमाार सहीत अन्य अधिकारी मौजुद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।