{"_id":"6ab502e0ffdfe6b09104bd47","slug":"video-bhajans-echoed-during-the-ganesh-utsav-in-narnaul-and-devotees-danced-until-late-into-the-night-at-the-dandiya-night-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में गणेश उत्सव में गूंजे भजन, डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में गणेश उत्सव में गूंजे भजन, डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पुस्तक गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 30वें गणेश उत्सव के तहत बुधवार रात भव्य आरती का आयोजन हुआ।
आरती के मुख्य यजमान सागर पाटिल और अनिल कुमार रहे। पंडित देवकीनंदन ने यजमानों से विधिवत गणेश पूजन करवाया, जिसके बाद आरती हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। छोटा-बड़ा तालाब पर आयोजित गणेश उत्सव में आरती के बाद डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।
श्रद्धालु भजनों की धुन पर देर रात तक डांडिया नृत्य करते रहे। मिश्रवाड़ा स्थित जीण माता मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके अलावा गणपति प्लाजा, अग्रसेन चौक, नलापुर, पुरानी सराय, सलामपुरा, इंद्रा कॉलोनी, खड़खड़ी और पटीकरा सहित विभिन्न स्थानों पर गणेशजी की आरती के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।