Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
In Narnaul, female students visited the police station to understand police functioning and were sensitized about crime and social media.
{"_id":"6ab4fe44882bec9b0609d7d3","slug":"video-in-narnaul-female-students-visited-the-police-station-to-understand-police-functioning-and-were-sensitized-about-crime-and-social-media-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध और सोशल मीडिया को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध और सोशल मीडिया को लेकर किया जागरूक
नांगल चौधरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने पुलिस के मूल मंत्र ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ के बारे में छात्राओं को समझाया। सेवा का मतलब जरूरतमंद की मदद और शिकायत सुनना, सुरक्षा का अर्थ जान-माल की रक्षा तथा अपराध पर अंकुश लगाना है। वहीं, सहयोग का मतलब पुलिस व आमजन के बीच बेहतर तालमेल कायम करना है।
यह बात उन्होंने वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कहीं।कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 35 छात्राओं ने नांगल चौधरी थाना का भ्रमण किया। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा, सहायता के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्राओं का स्वागत करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है। आमजन की शिकायत सुनना, जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराना और सुरक्षित वातावरण बनाना भी पुलिस की अहम जिम्मेदारी है।
छात्राओं को साइबर अपराध और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। उन्हें अनजान लोगों पर सोशल मीडिया के माध्यम से भरोसा नहीं करने और इंटरनेट का उपयोग सावधानी से करने की सलाह दी गई। छात्राओं ने कहा कि थाना भ्रमण से उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों और कानूनी प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर डीपी अशोक कुमार, एनएसएस प्रभारी पीजीटी सुनीता और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
सवाल-जवाब में छात्राओं ने रखीं अपनी जिज्ञासाएं...
रचना ने पूछा : महिला को परेशानी होने पर पुलिस से कैसे सहायता मिल सकती है?
जवाब: किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में महिला तुरंत 112 नंबर पर संपर्क कर सकती है। पुलिस शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करती है।
आरती : महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या प्रावधान हैं?
जवाब : महिलाओं के खिलाफ अपराध की स्थिति में कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। पीड़िता को अपनी शिकायत पुलिस के समक्ष रखने का अधिकार है।
नचिता : फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर परेशान करने पर क्या कदम उठाएं?
जवाब : अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही साइबर पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।