{"_id":"6a350cb264576e93500d96ac","slug":"video-bike-falls-into-deep-pothole-at-rao-tularam-chowk-in-narnaul-two-youths-from-rajasthan-die-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में राव तुलाराम चौक के गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, राजस्थान के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में राव तुलाराम चौक के गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, राजस्थान के दो युवकों की मौत
कस्बे के राव तुलाराम चौक पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापना के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से राजस्थान के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा वीरवार देर रात हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी राहुल और पिंटू नांगल चौधरी में शिव शक्ति आइसक्रीम के नाम से कारोबार करते हैं। उनके यहां राजस्थान के नीमच निवासी करीब 20 वर्षीय भैरूलाल और चित्तौड़गढ़ निवासी करीब 22 वर्षीय गिरधारीलाल कार्यरत थे। दोनों युवक रोजाना की तरह वीरवार को आइसक्रीम बेचने के बाद अपने किराये के कमरे पर लौटे थे। देर रात करीब 10 बजे के बाद वे किसी काम से बाइक पर निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी बाइक राव तुलाराम चौक की ओर पहुंची। चौक के बीच खोदा गया गहरा गड्ढा अंधेरे में दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि भैरूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गिरधारीलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
गिरधारी लाल की दो माह पहले ही हुई थी शादी
आईसक्रीम संचालक पिंटू ने बताया कि दोनों मृतक युवक शादीशुदा थे और अपने घर के कमाऊ सदस्य थे। भैरूलाल का एक छोटा बच्चा है, जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी पर आ गई है। वहीं, 20 साल के गिरधारी लाल की तो महज दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।