{"_id":"68b80df35dd62b37540251c2","slug":"video-deputy-commissioner-inspected-the-parks-in-the-sector-in-narnaul-gave-instructions-to-install-pump-sets-to-drain-out-water-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सेक्टर में पार्कों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सेक्टर में पार्कों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पानी निकालने के लिए पंपसेट लगाने के दिए निर्देश
हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 तथा शहर में जलभराव का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निजामपुर रोड पर औद्योगिक क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट का निरीक्षण किया। उन्होंने और अधिक गति से पानी निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बाइपास तथा एचएसवीपी सेक्टर का निरीक्षण किया।
सेक्टर में उन्होंने सभी छोटे बड़े पार्कों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जल निकासी के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों तथा सीवरेज की लगातार सफाई रखें ताकि स्वच्छता अभियान में बारिश के कारण रुकावट ना आए। उन्होंने इस मौके पर नागरिकों से आह्वान किया कि वे कूड़े को सड़कों व खाली स्थान पर ना फैंके।
स्वच्छता के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। उन्होंने सेक्टर में मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े पानी को तुरंत प्रभाव से निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ जितेंद्र हुड्डा तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।