{"_id":"689c30e92d2014bb570d5de1","slug":"video-due-to-rub-construction-work-howrah-barmer-and-tirupati-hisar-special-will-depart-from-narnaul-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरयूबी निर्माण कार्य के चलते हावडा-बाडमेर और तिरूपति-हिसार स्पेशल नारनौल से करेगेी प्रस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरयूबी निर्माण कार्य के चलते हावडा-बाडमेर और तिरूपति-हिसार स्पेशल नारनौल से करेगेी प्रस्थान
बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से हावडा-बाडमेर रेलसेवा 19 सितंबर और तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 17 सितंबर को नारनौल से गुजरेगी। जो रींगस-सीकर-लोहारू-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाड़ी-भिवानी से होकर संचालित होगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर, गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा दिनांक 20 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04705 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19 सितंबर और गाड़ी संख्या 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 20 सितंबर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से):
गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू सवारी गाड़ी रेलसेवा जो 19 सितंबर व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर सवारी गाड़ी रेलसेवा जो 20 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो 20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04776 हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल रेलसेवा जो 20 सितंबर को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी।
अर्थात यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54704 जयपुर-बठिंडा सवारी गाड़ी रेलसेवा जो 20 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो 20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 20 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो 19 सितंबर को हावडा से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाडी-लोहारू-चूरू-रतनगढ-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-सीकर-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा जो 17 सितंबर को तिरूपति से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग रींगस-सीकर-लोहारू-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाड़ी-भिवानी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 20 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह अपने निर्धारित मार्ग सादुलपुर-लोहारू-सीकर-रींगस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।