{"_id":"69646706ae60fcfa42062f9f","slug":"video-fog-in-narnaul-2026-01-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दूसरे दिन भी जमा पाला, बाइक व गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में दूसरे दिन भी जमा पाला, बाइक व गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत
नारनौल में सोमवार को तापमान जमाव बिंदु के पास पहुंच गया जिसकी वजह से सरसों की फसल सहित घास पर सफेद चादर दिखाई दी। इतना ही नहीं खुले आसमान के नीचे खड़ी गाड़ी व मोटरसाइकिलों पर भी बर्फ की परत जम गई। नारनौल का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर शीत लहर, शीत दिवस और कोहरा छाया रहने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है।
मौसम पूर्वानुमान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आने वाले दो तीन दिनों तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रहार जारी रहेगा। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी को सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।