{"_id":"684accbe853dc5c51a03ece1","slug":"video-fuel-fire-in-narnaul-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: ईंधन में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: ईंधन में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
शहर के नजदीकी गांव निवाजनगर में बुधवार देर रात ईंधन में आग लग गई।आग इतनी भयावह थी कि दमकल की तीन गाड़ियों को आग बुझाने में दो घंटे का समय लग गया। मिली जानकारी के अनुसार निवाजनगर गांव में खाली प्लॉट में ग्रामीणों ने ईंधन डाल रखा था। जिसमें बुधवार रात करीब साढे़ आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। जहां दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद एक दमकल गाड़ी नारनौल और एक महेंद्रगढ़ से बुलाई गई। जिसके बाद तीन गाड़ियों ने मिलकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मी संदीप यादव ने बताया कि उन्हें करीब साढे़ आठ बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। जिस पर करीब दो घंटे में काबू पा लिया गया था। इस दौरान अनेक लोगों का ईंधन भी जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।