{"_id":"684a694b3000a06b6e0a2a07","slug":"video-una-mansi-rana-said-do-not-go-alone-to-bathe-in-ravines-drains-lakes-or-other-natural-water-sources-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मानसी राणा बोलीं- खड्ड, नालों, झील या अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों में अकेले नहाने न जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मानसी राणा बोलीं- खड्ड, नालों, झील या अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों में अकेले नहाने न जाएं
हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में आज कल गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। जिससे बच्चे घर या रिश्तेदारों के छुटियां मना रहे हैं। हालांकि अभिभावक जागरूक हैं उसके बावजूद भी कुछ एक बच्चे गर्मियों के मौसम में अकेले या अपने दोस्तों या रिश्तेदारों सहित प्राकृतिक जल स्त्रोतों, खड्डों नालों या नजदीक की झील में तैरने के लिए उतर जाते हैं और हादसों का शिकार हो जाते हैं। वहीं पर पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की स्विमर व ड्रैगन वोट एंव ट्रैडीशनल चैम्पियनशिप की खिलाड़ी मानसी राणा ने सभी छात्र छात्राओं से आग्रह किया है कि घर पर ही नहाएं। नदी नजदीक के प्राकृतिक जल स्त्रोतों या खड्ड नालों में नहाने जाना भी है तो अभिभावकों के साथ जाएं। अकेले पानी में न उतरें। पानी कम हो या ज्यादा बिना ट्रेनर के गहरे पानी में न उतरें। इसकी जिम्मेदारी अकेले प्रशासन की ही नहीं है इसके लिए हम सभी को मिलकर सहयोग करना होगा। आए दिन चाहे राजस्थान हो पंजाब हो हिमाचल प्रदेश में हर दूसरे दिन कहीं न कहीं छोटे छोटे बच्चों की डूबने से मौत की खबर देखने व सुनने को मिल रही है। इसलिए अभिभावकों से भी अनुरोध है कि अपने बच्चों को अकेले पानी के नजदीक न जाने दें। वहीं पर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के पौंग डैम वाटर स्पोर्ट्स सैंटर के प्रभारी राकेश वालिया का कहना है कि हम सभी को प्रशासन द्वारा बार-बार जागरूक किया जा रहा है उसके बावजूद भी हम लोग नियमों का उल्लंघन कर मौत को गले लगा रहे हैं। कोई भी बच्चा हो या वयस्क हो बिना ट्रेनिंग या बिना इंस्ट्रूमेंट के पानी में न उतरे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।