{"_id":"6849a4681b605dd6a409bd8d","slug":"video-additional-cp-inspected-gang-canal-ghat-and-kanwar-route-and-gave-these-instructions-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2025: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने गंग नहर घाट और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2025: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने गंग नहर घाट और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, दिया ये निर्देश
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को कांवड़ मार्ग गंग नहर पटरी, दिल्ली-मेरठ मार्ग व गंग नहर घाट का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस, प्रशासन को गंग नहर में बेरिकेटिंग सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने कांवड़ मेले को ध्यान में रखते दिल्ली मेरठ मार्ग, गंग नहर की पटरी कांवड़ मार्ग व गंग नहर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने गंग नहर पर स्नान करने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि गंग नहर में स्थाई बेरिकेटिंग लगवाने के लिए जिला अधिकारी गाजियाबाद को पत्र लिखे जिससे कांवड़ मेले के दौरान किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना न घट सके। उन्होंने मुरादनगर गंग नहर पटरी पर गाजियाबाद की सीमा तक, दिल्ली मेरठ मार्ग कादराबाद तक व पाइप लाइन मार्ग का भी निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर जो भी खामिया पाई जायेंगी उन सभी खामियां कांवड़ मेले से पहले ठीक करा दिया जायेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि गंग नहर घाट व उसके आसपास सीसीटीवी लगाये जाये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।