{"_id":"6849403442bd2851420f677a","slug":"video-video-abdakaranagara-makhayamatara-ka-sabhavata-thara-shakaravara-ka-shava-bb-oura-sharavanae-thhama-ma-ka-jana-lga-tayaraya-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा शुक्रवार को, शिव बाबा और श्रवण धाम में की जाने लगीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा शुक्रवार को, शिव बाबा और श्रवण धाम में की जाने लगीं तैयारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के दौरे पर आ सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। शिव बाबा धाम और श्रवण धाम में डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी केशव कुमार समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं।
इस दौरान अलग-अलग विभागों के अफसरों की जिम्मेदारियां तय की गईं। दोनों धार्मिकस्थलों की साफ सफाई के साथ सड़कों की मरम्मत जैसे अन्य तमाम कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
इसके अलावा राजकीय हवाई पट्टी पर भी तैयारियां दुरुस्त कराई जाएंगी। बताया जा रहा है कि दोनों धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री राजकीय हवाई पट्टी से जनसंबोधन करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।