{"_id":"6a52a0e2a9553d4b5e01f8f3","slug":"six-injured-two-critically-in-collision-between-tempo-and-bike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-160399-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टेंपो-बाइक की टक्कर में छह घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टेंपो-बाइक की टक्कर में छह घायल, दो गंभीर
Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। क्षेत्र के जुनेदपुर-पिपरा मार्ग पर शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। दुर्घटना में समदा निवासी बाइक सवार मोनिका (35) पत्नी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, टेंपो में सवार खलीलाबाद निवासी रिजवान के अलावा सुनैदा, सोहेल, नौशाद अहमद राजा भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन