{"_id":"67aaf4c2717d53646d0a7495","slug":"video-meeting-for-the-triennial-election-of-the-retired-employees-organization-begins-in-mahindergarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए बैठक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए बैठक शुरू
यादव सभा महेंद्रगढ़ में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की चुनावी बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में मुख्य मांगों पर विचार-विमर्श करेंगे।
प्रांतीय संगठनकर्ता महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनावों को पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चली आ रही मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगें कैशलेस मेडिकल सुविधा, 60, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद 5, 10 व 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कराना, मेडिकल अलांउस तीन हजार रुपये देने, कोरोना के समय का लंबित चल रहा 18 माह का एरियर देना सहित अन्य मांगों पर विचार-विमर्श कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार के विरुद्ध आगामी आंदोलन की योजना पर भी मंथन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।