{"_id":"6a576afd941df632190784ed","slug":"video-narnaul-dc-directs-all-departments-to-work-via-the-digital-platform-e-office-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: डीसी ने सभी विभागों को डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-ऑफिस के माध्यम से काम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: डीसी ने सभी विभागों को डिजिटल प्लेटफॉर्म ई-ऑफिस के माध्यम से काम करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सरकार के डिजिटल हरियाणा के विजन के अनुरूप जिले के सभी सरकारी विभाग अपने कामकाज ई-ऑफिस के माध्यम से संचालित करें। इसी प्रकार सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी छुट्टियां एचआरएमएस के माध्यम से ही स्वीकृत करवाएं। यह निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को लघु सचिवालय में सीएमजीजीए कार्यक्रम को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली कार्यों में और अधिक तेजी लाने के लिए अहम कड़ी है। इसके माध्यम से रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए वार्ड समितियों के गठन, स्वास्थ्य विभाग के तहत आयुष्मान और चिरायु कार्ड वितरण में तेजी लाने, पेयजल योजनाओं जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने राजस्व विभाग के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे व भूमि स्वामित्व मानकीकरण जैसे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में मौजूद सभी जिला स्तरीय विभागाध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट, लंबित मामलों की स्थिति और कार्य में आने वाली बाधाओं का पूरा ब्योरा तैयार रखें ताकि मुख्यमंत्री की बैठक में जिले का पक्ष सटीक आंकड़ों के साथ मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके।
इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।