{"_id":"687e34b5199db6e9720fce29","slug":"video-people-were-made-aware-about-child-trafficking-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया गया जागरूक
जिला बाल संरक्षण इकाई व सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में 30 जुलाई को होने वाले विश्व मानव दुर्व्यापार दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष में 15 से 30 जुलाई तक जिला में चलाए जा रहे बाल तस्करी रोकथाम विशेष अभियान के रेलवे स्टेशन नारनौल पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर लोगों को जागरूक किया। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने आमजनों रेलवे कर्मचारियों व अन्य आसपास के लोगों को बाल तस्करी की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन, रेलवे पुलिस फोर्स, एंटी हयूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से बाल तस्करी की आमजन को जानकारियां प्रदान की। उप निरीक्षण व इंचार्ज रेलवे पुलिस फोर्स सेवा संस्था के इंचार्ज ने आम नागरिकों को ट्रेनों के माध्यमों से मानव तस्करी के बारे में बताया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने तस्करी से संबंधित विशेष कानूनी व उनके तहत दोषियों की सजाओं के बारे में जानकारी दी। सेवा संस्था के कोऑर्डिनेटर सुभाष ने बताया कि किस प्रकार से तस्कर दूसरे प्रदेशों से बच्चों को लाकर हमारे जिले में उनकी सप्लाई करते हैं, जहां पर बच्चों को दुकानों, घरों, औद्योगिक व अन्य इकाइयों में लगा दिया जाता है और बच्चों का शोषण होना शुरु हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।