{"_id":"6a0998907f5b69480e012169","slug":"video-police-active-in-the-case-of-intrusion-into-the-house-of-rao-narendra-singh-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर घुसपैठ मामले में पुलिस सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के घर घुसपैठ मामले में पुलिस सक्रिय, सीसीटीवी फुटेज खंगाली
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के निवास परिसर में संदिग्ध लोगों के घुसने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूचना के बाद मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सीआईए नारनौल और सिटी थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान और गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।
डीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी एक्सटॉर्शन गैंग या हमले की पुष्टि नहीं हुई है। घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची और न ही फायरिंग हुई। हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच जारी है।
गौरतलब है कि 16 मई तड़के करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोग निवास परिसर में घुस आए थे। आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी की वायर काट दी। आहट होने पर वे मौके से फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।