{"_id":"68959571768c4449b308dfa1","slug":"video-sakshi-was-first-in-100-meter-race-in-under-11-in-narnaul-nidhi-was-first-in-under-14-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में निधि रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में निधि रही प्रथम
अटेली खंड के गांव बाछौद में चल रही जोनल स्तरीय खेलों का समापन किया गया। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के में लड़के और लड़कियों के सभी एथलेटिक्स और टीम खेलों का आयोजन किया गया। जोनल स्तरीय इस प्रतियोगिता में खंड के सभी विद्यालयों से लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के खेल करवाए गए।
कबड्डी अंडर-19 फाइनल में ऐशली की टीम विजयी रही। अंडर 11 खो-खो में बीकेन सिहमा, अंडर 14 कबड्डी में जीएमएस गुवानी और अंडर 17 कबड्डी में आरएनआर विजयी रही।
एथलेटिक्स में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में 100 मीटर में निधि प्रथम, अंडर-17 में 800 मीटर में प्रिया प्रथम, अंडर-19 में 3000 मीटर में रिद्धि प्रथम रही। अंडर-11 में लंबी कूद में साक्षी प्रथम, अंडर-19 में लंबी कूद में रितु प्रथम, अंडर-17 में ट्रिपल जंप में जन्नत प्रथम रही। रिले दौड़ अंडर-11 में विधा देवी प्रथम, अंडर-14 में ऐशली प्रथम रही। प्रतियोगिता का समापन सरताज सिंह द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अति सराहनीय रहा। इस मौके पर उपस्थित डीपी सत्य प्रकाश, अमर सिंह, ललित डाबड़ और महेंद्र पीटीआई, अशोक प्रवक्ता, सतीश प्रवक्ता, विरेंद्र एचएमजीपीएस बाछोद, देवव्रत, नाथूराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।