{"_id":"682ef52f068e25cf7a041ac0","slug":"video-sanjay-bhagat-sat-in-21-day-long-eleven-dhuni-agni-tapasya-for-public-welfare-in-sihama-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: सिहमा में जन कल्याण के लिए 21 दिवसीय ग्यारह धुनी अग्नि तपस्या में बैठे संजय भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: सिहमा में जन कल्याण के लिए 21 दिवसीय ग्यारह धुनी अग्नि तपस्या में बैठे संजय भगत
सिहमा जोतराम धाम के भगत संजय जन कल्याण के लिए 21 दिवसीय ग्यारह धुनी अग्नि तपस्या कर रहा है। उनकी इस तपस्या में दूर दराज से दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। भीषण गर्मी में भगत अपने चारों ओर ग्यारह धुने जलाकर दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रोजाना तपस्या कर रहे हैं। गुरुवार को उनकी तपस्या का नौवां दिन था। इसी साल की शुरुआत में सर्दी में एक से 11 जनवरी तक संजय भगत ने प्रतिदिन सुबह चार बजे जोतराम धाम पर ठंडे जल की धारा में तपस्या भी की थी। इस मौके पर जोतराम धाम सिहमा के संजय भगत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को उसे तपस्या करते हुए नौ दिन हो चुके हैं ऐसे मौसम में जबकि सामान्य तापमान दिन में 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा है। लोग अपने घरों में बैठकर कूलर, पंखे और एसी का आनंद ले रहे हैं जबकि बाबा जोतराम भक्ति में लीन होकर क्षेत्र के विभिन्न नशा करने वाले लोगों का शराब और गांजा छुड़ा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।