{"_id":"695a510fd0706630170656a5","slug":"video-save-aravalli-range-yatra-will-be-organised-on-january-10-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी से नारनौल तक 10 जनवरी को निकाली जाएगी अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी से नारनौल तक 10 जनवरी को निकाली जाएगी अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा
नारनौल के सुभाष पार्क में अरावली पर्वतमाला बचाओ अभियान को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि अरावली पर्वतमाला जीवनदायिनी है। अरावली की पहचान करोड़ों साल पुरानी है। सम्मेलन में निर्णय लिया कि अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा का आयोजन नांगल चौधरी से
नारनौल तक 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह यात्रा मेघोत, बखरीजा, धौलेड़ा, बिगोपुर, छापड़ा होते हुए नारनौल पहुंचेगी। यात्रा वाहन यात्रा के रूप में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन को ओमप्रकाश, मास्टर
धर्मपाल शर्मा, मास्टर महेश यादव, डॉ. व्रतपाल सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खरब, मास्टर सूबे सिंह ने संबोधित किया तथा अरावली पर्वतमाला को बचाने लोगों से आगे आकर यात्रा से जुड़ने की अपील की। सम्मेलन का संचालन मास्टर बिजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट महावीर प्रसाद सैनी, शेर सिंह गणियार, हंसराज, अभय सिंह, मास्टर बलवंत सिंह, सीताराम, छाजूराम रावत, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, श्रीकृष्ण खरब, प्रकाश खरब, रामअवतार, तेजपाल, रामौतार, रामकुमार, सुरेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।