{"_id":"68317700f556a7ab550a32e6","slug":"video-two-day-parshuram-birth-anniversary-program-started-in-satnali-of-mahendragarh-2025-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ के सतनाली में दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ के सतनाली में दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू
सतनाली के ब्राह्मण धर्मशाला में दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का शनिवार सात बजे शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसायटी की ओर से भगवान परशुराम पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह सात बजे गोशाला से शुरू होकर संपूर्ण कस्बे की फेरी लगाई गई। इस दौरान भगवान शिव, परशुराम, बालाजी व भगवान विष्णु की झांकियां निकाली गई।
परशुराम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि समाज के छोटे बच्चों ने झांकियां निकाली। दो दिवसीय आयोजन में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहें। अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलाश शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत भारद्वाज होंगे। दोपहर बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।