Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Two pairs of trains have been introduced between Narnaul and Rewari-Ringas-Rewari, and a Jaipur-Bhiwani-Jaipur Express Special train has also been launched, which will benefit passengers.
{"_id":"695633d68b3f5c6e2905d5dc","slug":"video-two-pairs-of-trains-have-been-introduced-between-narnaul-and-rewari-ringas-rewari-and-a-jaipur-bhiwani-jaipur-express-special-train-has-also-been-launched-which-will-benefit-passengers-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी दो जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई, यात्रियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल से रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी दो जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई, यात्रियों को मिलेगा फायदा
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी दो जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जनवरी माह में किया जा रहा है। यह ट्रेन निजामपुर, नारनौल, अटेली और अमरपुर जोरासी स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे यात्रियों को जनवरी माह में सफर करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 02, 03, 04, 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 25, 28, 31 जनवरी को (13 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 03, 04, 05, 11, 12, 14, 18, 19, 23, 25, 26, 29 जनवरी व एक फरवरी को (13 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग मेे अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29 व 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29, 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रींगस से 14.55 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा एक जनवरी से 31 जनवरी तक (31 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा एक जनवरी से 31 जनवरी तक (31 ट्रिप) भिवानी से प्रतिदिन 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।