{"_id":"67a344b773e4715f1a06a360","slug":"video-yashika-and-anshu-won-the-haryanvi-dance-competition-in-mahendragarh-showed-their-talent-in-the-umang-program","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में हरियाणवी नृत्य में यशिका व अंशु ने मारी बाजी, उमंग कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में हरियाणवी नृत्य में यशिका व अंशु ने मारी बाजी, उमंग कार्यक्रम में दिखाई प्रतिभा
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का भव्य समापन किया गया। इस रंगारंग आयोजन के मुख्यातिथि सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. पीके यादव रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्रों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का शानदार प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किए। हरियाणवी नृत्य में यशिका ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजस्थानी नृत्य में संतोष ने प्रथम स्थान, हेमंत ने द्वितीय स्थान मिला। पंजाबी नृत्य में संतोष ने प्रथम स्थान, पायल ने द्वितीय स्थान और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संतोष ने दो नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान जीतकर नृत्य कला का परिचय दिया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. पीके यादव को मोमेंटो भेंट कर उनकी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. परमीत कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। समापन समारोह में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया तथा इसे एक यादगार आयोजन के रूप में सराहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।