Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Palwal News
›
Haryana State Women Commission Chairperson Renu Bhatia participated in the awareness program
{"_id":"6814d3c995e7adcfb305afa3","slug":"video-haryana-state-women-commission-chairperson-renu-bhatia-participated-in-the-awareness-program-2025-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जागरूकता कार्यक्रम में चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने छात्राओं को किया सम्मानित, बोलीं- समाज को जागरूक करना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता कार्यक्रम में चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने छात्राओं को किया सम्मानित, बोलीं- समाज को जागरूक करना जरूरी
शहर स्थित सरस्वती महाविद्यालय में शुक्रवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज को जागरूक करना व इनके अधिकारों की रक्षा के लिए बने कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
इस जागरूकता सेमिनार में उन्होंने कहा कि केवल एक दिन नहीं हर दिन महिला का है, जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो परिवार, समाज और देश प्रगति करता है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। चेयरपर्सन ने कहा कि राज्य के स्कूल कॉलेज व विश्वविद्यालय में भी छात्राओं की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से एएसआई देवी सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में तथा लीगल सेल की एडवोकेट भानु प्रिया ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं की ओर से भी छात्राओं को गीत और सामूहिक नृत्य के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर सरस्वती महिला महाविद्यालय की डायरेक्टर मनीषा मंगला, प्राचार्य डा. वंदना त्यागी, समाजसेविका अल्पना मित्तल सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।